आस्था / 2023-11-29 19:29:52

भगवान रामकथा में स स्वर सोहर गायन के साथ बधाइयां लूट, भक्त किये निज गृह प्रस्थान। (गंगेश गुंजन)

दरभंगा...आज हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड पार्क में श्री श्री 108 संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ ,दरभंगा के तृतीय दिवस मिथिला के प्रसिद्ध गायिका प्रतिभा चौधरी व रसिया जी के गायन से प्रारंभ हुई ,प्रतिभा चौधरी के पायोजी मैंने राम रतन धन पायो व कई सोहर और बधाइयां से समां बांधी वहीं रसिया जी के महिला एवं पुरुष के भिन्न भिन्न आवाज श्रोताओं को,झूमा रहे थे, तत्पश्चात मानस मंदाकिनी दिव्यांशी दीदी को आयोजन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने स्वागत किया,श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर श्रीधामवृन्दावन से पधारीं प्रेम मूर्ति दीदी दिव्यांशीजी ने प्रभु श्री राम के जन्म महोत्सव पर श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया।दिव्यांशी जी ने कहा कि चक्रवर्ती महाराज दशरथ बड़े ही दुखी थे क्योंकि उनके पास पुत्र नहीं थे जिसको लेकर उन्होंने अपने गुरु वशिष्ठ के पास जाकर अपने हृदय की पीड़ा व्यक्त की। गुरु वशिष्ठ ने कहा कि महाराज आप दुखी ना हो एक नहीं आपके चार-चार पुत्र होंगे। पुत्र प्राप्ति के लिए महाराज दशरथ ने यज्ञ किया इसके बाद चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। राम,लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, पुत्र रत्न की प्राप्ति का संदेश जब महाराज श्री को मिला तो उन्हें ब्रह्मानंद की अनुभूति होने लगी, दशरथ पुत्र जन्म सुनि काना मानहु ब्रह्मानंद समाना।। प्रभु के जन्म के अवसर पर पूरे अवध में बधाई बजने लगी अवध की प्रजा खुशी से झूम उठी महाराज दशरथ ने अयोध्या का राजकोष धन गोदान किया देवता गण आकाश से फूलों कि वर्षा की। इसके बाद संकल्प मिश्रा व श्यामा मिश्रा ने अपनी झाँकी का अद्भुत प्रदर्शन कर श्रोताओं का मन मोह लिया। बतौर मुख्य अतिथि माननीय विधायक जाले सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार कथा में शामिल थे, वहीं उक्त मौके पर समिति के उपाध्यक्ष ललन झा, शिशिर कर्ण,अवधेश सिंह,प्रिंस सिंह,रानू सिंह, राम नाथ झा,अविनाश कुमार कन्हैया, पंकज कुमार झा, अरबिंद सिंह, रामबाबू चौधरी,पवन कुमार सिंह, स्वामी नाथ झा,राम दिनेश महथा,सुनील कुमार सिंह , रणवीर कुमार,आशा सिंह,निखिल कुमार चौधरी, विवेक मिश्रा, रेखा कुमारी सहित हज़ारों की संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld