आस्था / 2023-11-28 18:33:09

राम कथा के मौके पर कलाकारों ने भक्तों को आत्मविभोर किया। (गंगेश गुंजन)

दरभंगा....हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहेरियासराय स्थित हाउसिंग बोर्ड पार्क में श्री श्री 108 संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ ,दरभंगा के द्वितीय दिवस मिथिला की प्रसिद्ध गायिका सुषमा झा के गायन से प्रारंभ हुई ,एक से एक मैथिली भजन से श्रोताओं को झूमा रही थी, तत्पश्चात मानस मंदाकिनी दिव्यांशी दीदी को आयोजन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने स्वागत कर व्यासपीठ पर विराजमान करवाया, द्वितीय कथा के मध्य दिव्यांशी दीदी ने बताया कि माता सती ने अभिमान वश कूंभज ऋषि से श्री राम की कथा को नही सुना और श्री राम पर संदेह किया। उसके बाद माता सती बिना बुलाए अपने पिता के यज्ञ में गई। भगवान शंकर का और अपना अपमान सहन नही कर सकी। योग अग्नि के द्वारा अपने शरीर को जलाकर भस्म कर दिया।लेकिन माता सती ने दोबारा जन्म लिया और जिसके बाद हर-गौरी का विवाह आनंदपूर्वक संपन्न हुआ। हिमाचल ने कन्यादान दिया। विष्णु भगवान तथा अन्यान्य देव और देव-रमणियों ने नाना प्रकार के उपहार भेंट किए। ब्रह्माजी ने वेदोक्त रीति से विवाह करवाया। विवाह उत्सव का आनंद लेते हुए सभी श्रोता झूमकर नाच कूद कर अपनी हाजिरी लगा रहे तथा कथा के अंत में भगवान शंकर के विवाह और दिव्य देवताओं और भूत प्रेतों सहित बारात कि बहुत सुंदर झांकी भी दिखाई गई, जिसका सभी श्रोता ने दर्शन किया।आयोजन परिवार के पंकज झा ने बताया कि राम कथा श्रवण के बाद सभी श्रोताओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था किया गया था।वहीं उक्त मौके पर समिति के उपाध्यक्ष ललन झा,शिशिर कर्ण,अवधेश सिंह,प्रिंश सिंह,रानू सिंह, राम नाथ झा,कन्हैया चौधरी, पंकज कुमार झा, अरबिंद सिंह, रामबाबू चौधरी,पवन कुमार सिंह, राकेश सिंह, ,राम दिनेश महथा,सुनील कुमार सिंह, संजीव सिंह, रणवीर कुमार,आशा सिंह, रेखा कुमारी सहित हज़ारों की संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld