राजनीति / 2023-11-28 14:00:05

जन सुराज में भोजपुरी की अभिनेत्री अक्षरा सिंह की इंट्री से राजनीतिक हलचल तेज (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)

पटना....भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह 27 नवंबर 2023 को राजधानी पटना में देश के चर्चित चुनावी रणनीतिकार रह चुके व जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उर्फ पीके की मुहिम जन सुराज अभियान से जुड़ गयी हैं। पटना स्थित जन सुराज के मुख्यालय कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में अक्षरा सिंह ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान उनके पिता व भोजपुरी फिल्मों के कलाकार विपिन इन्द्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान अक्षरा सिंह को सारण के एमएलसी अफाक अहमद ने अंगवस्त्र और अभियान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके विधिवत जन सुराज में शामिल कराया।जबकि, जन सुराज के अक्षय आनंद ने उन्हें सदस्यता दिलायी। वहीं, अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह को छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी रहे जन सुराजी एन.के.मंडल ने सदस्यता दिलायी है। इस समारोह के दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे।क्योंकि, वे पदयात्रा के लिये दरभंगा में हैं। वहीं, इस मौके पर अक्षरा सिंह ने कहा कि मैं कोई राजनीतिक पार्टी ज्वाइन नहीं की हूं। जन सुराज पार्टी नहीं, बल्कि अभियान है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जब चाहेंगे तब पदयात्रा में भी उनके साथ जुडूंगी। आने वाले समय में सोशल मीडिया के जरिये आपको सभी जानकारी मिल जायेगी। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर नायिका से गायिका बनी और अब राजनीति में एंट्री मार चुकीं अक्षरा सिंह ने कहा कि आज जिस मकसद से हमलोग यहां पर जुटे हैं और आज जन सुराज की सदस्य बनी हूं। इस अभियान का छोटा सा हिस्सा आज बिहार की बेटी बनी है। मैं बिहार की बेटी होने के नाते बिहार को शिक्षित बनाना चाहती हूं उसी का यह एक छोटा सा पहल है इसलिये इतने कम उम्र में मैं इस मुहिम से जुड़ी हूं। आने वाले वक्त में अगर प्रशांत किशोर चाहेंगे तो चुनाव भी लडूंगी। बिहार के लोग मुझे और प्यार दे ताकि मैं और अग्रसर होकर काम करूं। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह जन सुराज ज्वाइन करने के बाद कहा कि मैं कभी भी किसी भी पार्टी में जा सकती थी। सभी पार्टी में मेरे अच्छे अच्छे दोस्त हैं। लेकिन, मैंने जन सुराज इसलिये चुना क्योंकि, यह कोई पार्टी नहीं मुहिम है और प्रशांत किशोर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। एक कलाकार होने के नाते, बिहार की बेटी होने के नाते यह कदम उठाई हूं। मुझे किसी पार्टी से नहीं जुड़ना है। नितिन गडकरी मुझे बहुत सम्मान देते हैं वह मेरे पिता समान हैं। लेकिन, इसका मतलब ये नहीं कि मैं उनकी पार्टी ज्वाइन कर लूं। जन सुराज ऐसी पहल है जो मुझे एक यूथ होने के नाते अपनी ओर खींचा है। बता दें कि, कुछ दिनों पूर्व भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात हुयी थी। जहां ’’मिशन-2024’’ यानी 18वीं लोकसभा आम चुनाव में भी अक्षरा सिंह भाग्य आजमा सकती हैं।पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से वो चुनाव लड़ सकती है। अक्षरा सिंह पटना स्थित कंकड़बाग की रहने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही इन दिनों बॉलीवुड में भी अक्षरा सिंह की खूब चर्चा है। अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। लेकिन, वह मूल रूप से बिहार में राजधानी पटना स्थित कंकड़बाग की रहने वाली हैं। अक्षरा सिंह को एक्टिंग का माहौल उनके परिवार से मिला है।अक्षरा सिंह के पिता विपिन इन्द्रजीत सिंह भी भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री रही हैं। 2010 में ’’सत्यमेव जयते’’’ फिल्म से अपने करियर की शुरूआत करने वाली भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अब तक भोजपुरी के कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है। स्क्रीन पर लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया है। वह पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सुपर स्टार के साथ भी काम कर चुकी हैं। 2014 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह व खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म ’’प्रतिज्ञा-2’’ में काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट हुयी थी। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। इस फिल्म से अक्षरा सिंह को भोजपुरी जगत में अच्छी पहचान मिली। इसके अलावा, अक्षरा सिेंह अब गायन की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं।उनकी अब तक एक से बढ़कर एक सुपरहिट साॅन्ग रिलीज हो चुकी हैं।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld