राजनीति / 2023-11-27 19:14:51

अवधेश ठाकुर की अध्यक्षता में 45 सदस्यीय हम जिला कमिटी का हुआ गठन। (नासिर हुसैन)

दरभंगा....हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर, दरभंगा जिला कमिटी की बैठक कार्यकारी जिलाध्यक्ष,अवधेश ठाकुर की अध्यक्षता मे सर्वे कार्यालय परिसर मे आयोजित हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती व विस्तार करते हुए 45 सदस्यीय जिला कमिटी का गठन किया गया। जिला उपाध्यक्ष, हरिशंकर गुप्ता हीरा,मनोज सिह,प्रधान महासचिव,रंजीत कुमार यादव,महासचिव पद पर,अरुण सदा,प्रकाश चन्द्र प्रभाकर,सुमित्रा देवी, जिला सचिव,रामजपो सदा,अमरजीत सदा,कलादेवी, रामविलास सदा,मोहन सदा,कोषाध्यक्ष अवधेश राम, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, चंदन बैठा सहित 31 कार्य समिति सदस्यों को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया है। बैठक को संबोधित करने वालों में श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर के दत्ता,जिला संगठन प्रभारी,विपिन कुमार दास,कारी गामी, रामदुलारी देवी,मिश्रीलाल मंडल,संतोष राम,रेखा देवी, मनोज सदा,चंचला कुमारी, सुमित्रा देवी,रेखा देवी शामिल हैं।बैठक के अन्त मे संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता और प्रथम विधि मंत्री, डॉ.भीमराव अम्बेदकर एवं प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld