मनोरंजन / 2024-02-29 11:35:19

बिहार के 9 कलाकारों के नाम संगीत नाटक अकादमी सम्मान से विधानसभा अध्यक्ष प्रसन्न,दी शुभकामनाएं। (रेणु सिंह)

पटना....बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सूबे के नौ कला मर्मज्ञों को प्रसिद्ध संगीत नाटक अकादमी सम्मान के लिए चुने जाने पर अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।उन्होंने कहा कि सर्वश्री भरत शर्मा व्यास, प्रेमलता मिश्र,नीतू कुमारी नूतन, कुमार उदय सिंह, सीताराम सिंह के नाम अकादमी मुख्य पुरस्कार जबकि आसिफ अली हैदर खान, हरिशंकर,समित मल्लिक, रविकांत के नाम बिस्मिल्लाह अवार्ड के लिए चयनित किया गया है ।सभी कलाकार अपने क्षेत्र के मानिंद है। इन सभी कलाकारों ने बिहार का मान एवं सम्मान बढ़ाया है।सभी के उज्जवल भविष्य,सुदीर्घ जीवन,यशवंत होने की कामना भी की है।

Latest News

Tranding

2025 © NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld