खेल / 2023-11-09 22:31:52

कुमार विक्रम ने कुश्ती में प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ कर पदक पर कब्जा किया, लोग हुए गदगद (केशव कुमार)

कुशेश्वरस्थान(दरभंगा)....राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता बालक 2023 का आयोजन 7 नवंबर से 9 नवंबर तक खेल भवन छपरा में आयोजित किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं की तरह कुश्ती की प्रतियोगिता के 87 किलो वजन वर्ग के अंडर -19 में दरभंगा जिला के कुमार विक्रम आदित्य पिता घनश्याम चौधरी माता कंचन देवी प्लस टू नंदकिशोर उच्च विद्यालय सतीघाट कुशेश्वरस्थान के छात्र ने कैमूर के पहलवान के साथ लड़ते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। इसकी जानकारी जिला कुश्ती संघ के सचिव रामवृक्ष यादव बजरंगी जी ने दी। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही दरभंगा एवं कुशेश्वरस्थान के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। दरभंगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कुमार विक्रम आदित्य के द्वारा दरभंगा की झोली में डाले गए इस मेडल को आने वाले सुंदर भविष्य की झलक बताते हुए कहा प्रतिभा की कोई कमी मिथिलांचल की माटी में नहीं है आवश्यकता इस बात की है कि हम छात्रों के अंदर छिपे स्वानुकूल विद्या के अनुरूप उन्हें हम प्रशिक्षित करें। शारीरिक शिक्षा अधीक्षक दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री परिमल ने बताया की कुश्ती की गौरवशाली परंपरा की बुनियाद भारत की मिट्टी में ही संजोई हुई है। आज कुश्ती की प्रतियोगिता में एक मेडल प्राप्त हुआ है कल अनेक मेडल प्राप्त होंगे। उन्होंने कुमार विक्रम आदित्य एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव को बधाई दी। जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, लगोरी एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के संयुक्त सचिव संतोष कुमार शर्मा, बास्केटबॉल के जिला सचिव आशीष कुमार, हैंडबॉल संघ के जिला अध्यक्ष नवलेश चौधरी, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ महताब आलम, हैंडबॉल की एग्जीक्यूटिव कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य दीपक कुमार झा, कुशेश्वरस्थान के प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह ,उप प्रमुख संतोष कुमार यादव, प्रकाश चौधरी, सुबोध कुमार झा सहित अनेक गणमान्य अभिभावकों के साथ खेल प्रेमियों ने इस सफलता के लिए नंदकिशोर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं खिलाड़ी के माता-पिता को बधाई दी।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld