खेल / 2023-10-31 19:36:04

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नौनिहालों का जलवा, डीपीएस शीर्ष पर। (डा.प्रभाकर झा)

दरभंगा....जिला मुख्यालय दरभंगा के पोलो ग्राउंड में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27-अक्टूबर से 30-अक्टूबर तक किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी सहभागी खिलाड़ियों के द्वारा परेड मार्च किया गया जिसका नेतृत्व डी पी एस कादिराबाद के स्कूल बैण्ड टीम और उनके संगीत धुन के साथ हुआ। जिला खेलकूद समिति द्वारा वर्णित सभी विधाओं में डी पी एस के छात्र-छात्राओं ने अपना सहभागिता देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संपूर्ण विद्यालय परिवार में छात्र-छात्राओं के अव्वल प्रदर्शन, उनके द्वारा अर्जित अनेकों गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल एवं विद्यालय के लिए ट्रॉफी को देखकर प्रसन्नता का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं मैनेजिंग कमेटी के अन्य सदस्यगण ने बच्चों के अव्वल प्रदर्शन हेतु उनको शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों के सफलता का श्रेय उनके लगन, सतत अभ्यास एवं उनके शारीरिक शिक्षक विकास मिश्रा एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रंजीत कुमार के कठिन परिश्रम का फल है। विद्यालय में बच्चों के लिए बेहतर एकेडमिक के साथ-साथ खेलकूद, मार्शल आर्ट, नृत्य, संगीत आदि एवं अनेकों गतिविधियां एवं उसके प्रशिक्षण हेतु उचित व्यवस्था की गई है।जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और यहां के बच्चे सभी क्षेत्रों में हमेशा अग्रसर रहते हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता के अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सूची निम्नवत है- (एथलेटिक्स) 1. इशी कश्यप-9c -गोल्ड मेडल शॉट पुट 2. प्रिति-12-गोल्ड मेडल शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो 3. आयंशा कश्यप-9c-ब्रोंज मेडल शॉट पुट 4. अनुभूति रानी 10c-ब्रोंज मेडल जैवलिन थ्रो 5. जय कुमार 10b ब्रोंज मेडल शतरंज 6. अर्णव ओम कश्यप -9a -400 मी -ब्रॉन्ज मेडल 7. मोनू कुमार- 11a -1500मी एवं 3000मी - गोल्ड मेडल (मार्शल आर्ट -) 1. प्रियांशु झा -7a -गोल्ड मेडल 2. अनुराग कुमार- 7a -सिल्वर मेडल 3. ऋतुराज -7a- सिल्वर मेडल 4. अनिकेत कुमार - 7a -ब्रॉन्ज मेडल 5. मयंक गोयल -7a- सिल्वर मेडल 6. निशीथ प्रीत- 7a -ब्रॉन्ज मेडल 7. उत्कर्ष -7a- ब्रॉन्ज मेडल 8. नंदलाल पंडित- 7a -ब्रॉन्ज मेडल 9. प्रिंस कुमार- 7a -सिल्वर मेडल (बास्केटबॉल) बालिका 14वर्ष-विजेता ट्रॉफी एवं गोल्ड मेडल 1. श्रेष्ठा पांडे -7c 2. शगुन 7c 3. इशी कश्यप -9c 4. सिमरा सकूर-9c 5. गहना झा-9c 6. रिद्धि- 8c 7. महा तुफैल- 8c 8. प्रिया कुमारी -8c 9. प्रार्थना कुमारी- 9c 10. आरिफा-7c 11. आशिया अफजल -9c 12. अनुष्का -7c

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld