मनोरंजन / 2023-10-23 23:57:34

फिल्म ’संघर्ष-2’ के प्रमोशन पर बोले खेसारी लाल यादव अश्लीलता को समाप्त किया। (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)

छपरा....बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के कई छोटे-बड़े शहरों में रह रहे भोजपुरी भाषा बोलने व जानकार लोग भोजपुरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। लेकिन, इन दिनों भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की कमी हो गई है। इसलिए फिल्मों के प्रमोशन के लिए फिल्मी कलाकारों को अब दर्शकों के बीच आना पड़ रहा है। बिहार में भोजपुरी के महान कलाकार भिखारी ठाकुर की नगरी छपरा में अपने फिल्म के प्रमोशन करने पहुंचे गायक से मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार बने खेसारी लाल यादव ने अपने फैन्स के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान 20 अक्टूबर 2023 की देर शाम तक उनके फैन सारण जिला मुख्यालय स्थित छपरा शहर के ज्योति सिनेमा हाॅल के पास मौजूद रहे। क्योंकि, 20 अक्टूबर को 3 बजे छपरा के ज्योति सिनेमा हाॅल में मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव अपने भोजपुरी फिल्म ’संघर्ष-2’ का प्रमोशन करने वाले थे। इसको लेकर ज्योति सिनेमा हाॅल के आसपास उनके फैन्स का बड़ा जमावड़ा लग गया। ज्यादा भीड़ होने के चलते खेसारी लाल यादव अपने फिल्म ’संघर्ष-2’ के टीम के साथ देर शाम 8 बजे ज्योति सिनेमा हाॅल में पहुंचे। जहां प्रमोशन के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ’संघर्ष-2’ के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बताया कि भोजपुरी से अब अश्लीलता का दौर समाप्त होने लगा है। इसका जीता जागता उदाहरण यह फिल्म ’संघर्ष-2’ है। पारिवारिक फिल्म में लोगों को भरोसा बढ़ाने के लिए मैंने अपनी बेटी कृति यादव के साथ काम किया है।बेटी कृति के साथ काम करने का एकमात्र उद्देश्य समाज व दर्शकों को संदेश देना है कि जब खेसारी लाल यादव अपने परिवार के सदस्यों के साथ काम कर सकते हैं तो निश्चित ही यह पारिवारिक फिल्म होगी। मशहूर भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने बताया कि फिल्म ’संघर्ष-2’ को विशेष ध्यान देकर बनाया गया है। इस फिल्म में न कोई वलगर सिन है, न ही दो अर्थी गाने है। छपरा शहर के ज्योति सिनेमा हाॅल में पूरे ’संघर्ष-2’ के टीम के साथ प्रमोशन के लिए खेसारी लाल यादव पहुंचे हुए थे। इस दौरान खेसारी लाल यादव के साथ को आर्टिस्ट फिल्म की अभिनेत्री, निदेशक व निर्माता भी मौजूद रहे। अपने नीयत समय से करीब 5 घंटे बिलंब से पहुंचने के बाद भी फैन्स का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान कई बार हुड़दंग व चिल्ला चिल्ली भी होता रहा। भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि भोजपुरी भाषा में बनी फिल्मों को सम्मान मिलना चाहिए।निर्माता रत्नाकर कुमार ने दर्शकों से कहा कि यह फिल्म समाज पर आधरित है। जो सभी लोगों को फिल्म ’संघर्ष-2’ को सिनेमाघरों में आकर जरूर देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है। भोजपुरी फिल्म ’संघर्ष-2’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। जबकि, ’संघर्ष-2’ की सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। वहीं, संपादन प्रवीर एस राय ने की है। जबकि, कृष्णा बेदर्दी ने गीत व संगीत से सवारा है। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री, माही श्रीवास्तव के साथ कृति यादव, विनीत विशाल, सुशील सिंह, सबा खान व संजय पांडेय भी अहम किरदारों में शामिल हैं। यह फिल्म बजट के मामले में सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म बताई जा रही है, जिसकी शूटिंग भारत के अलावे विदेशों में यूएई व थाईलैंड में की गई है।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld