विशेष / 2023-10-14 08:11:06

महिला समृद्धि हेतु समर्पित रोटरी कल्ब सहेली द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं की रुचि बढ़ी (कुमार रमेशम)

कोडरमा (झारखण्ड).....रोटरी क्लब कोडरमा सहेली सेंटर के द्वारा आज रोटरी सभागार में ब्यूटीशियन और सिलाई कंपटीशन कराया गया।ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया तो वहीं सिलाई प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूनम कुमारी, द्वितीय स्थान नेहा कुमारी,तृतीय स्थान रिंकी कुमारी को मिला और सिलाई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन कुमारी,द्वितीय स्थान अनुपमा कुमारी और तृतीय स्थान गुड़िया सिंह और गुड़िया भारती को मिला। सहेली केंद्र की डायरेक्टर कविता दारूका ने बताया कि सहेली सेंटर कोडरमा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और आज उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए यह प्रतियोगिता कराई गई।सहेली केंद्र की अध्यक्ष माला दारूका ने कहा कि ब्यूटीशियन कोर्स और सिलाई कोर्स में पारंगत होकर बालिकाएं अपनी जीविका चला रही है, रोजगार को प्राप्त कर रही है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं शहर के काव्या ब्यूटी पार्लर आदि कई सौंदर्य दुकानों में कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता में जज के रूप में रितु सेठ और कविता दारूका ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने अपना अच्छा परफॉर्मेंस दिया।मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। भाग लेने वाली सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।ब्यूटीशियन सिलाई सीखाने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। रोटरी सचिव नवीन जैन ने कहा कि सहेली सेंटर रोटरी कोडरमा का परमानेंट प्रोजेक्ट है यहां पर शहर और आसपास के गांव की जरूरतमंद महिलाएं आकर कंप्यूटर क्लास, मेहंदी, कढ़ाई सिलाई, ब्यूटीशियन आदि का कोर्स करती हैं।समाज सेवा के क्षेत्र में सहेली सेंटर महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वावलंबी बना रही है। मौके पर रूबी देवी, नीतू कुमारी, अंजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता महतो, नेहा भारती, सविता कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रियंका मोदी, रश्मि कुमारी, कीर्ति कुमारी, प्राची कुमारी,पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, रिचा कुमारी शुक्ला, अंजली कुमारी, खुशबू कुमारी, स्नेहा कुमारी आदि लोग उपस्थित थी।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld