खेल / 2023-09-26 18:14:06

भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम,घुड़सवारी में गोल्ड 41 वर्ष बाद, ऐतिहासिक क्षण। (नवीन कुमार)

पटना...19 वें एशियन गेम्स के तहत भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम हैं। इस बीच चीनी धरती पर भारतीय घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद स्वर्ण पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया। बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भारतीय घुड़सवारी टीम को इस शुभ जीत पर बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं। विदित है कि सभी स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छी चुनौती पेश कर दबदबा कायम कर दी है।इस बीच बिहार एम एम पी के पूर्व अधिकारी अनुरंजन कुमार ने भारतीय घुड़सवारी टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व डीएसपी अरुण कुमार सिंह,अंशुमान झा, महेश कांत झा,पद्म शिवा, सुनील सिंह,पुनीत आलोक तथा दैवज्ञ शिरोमणि पं गणेश कांत झा समेत भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा, अरविंद शर्मा ने भी घुड़सवारी टीम को बधाई दी है।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld