राजनीति / 2023-09-07 23:14:35

भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेसियों में जोश. (संजय सोनी)

सहरसा...कन्याकुमारी से कश्मीर तक "भारत जोड़ो" यात्रा की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला कांग्रेस पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एवं सांगठनिक पदाधिकारियों ने इंदिरा गाँधी चौक से थाना चौक, शंकर चौक,महावीर चौक होते हुए चांदनी चौक तक पद यात्रा किया और शहीद चौक पर सभा आयोजित कर अपनी बातों को रखा।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश के आलोक में बड़ी संख्या में महिलाओं व कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों के युवाओं ने भाग लिया।सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गाँधी ने आज ही के दिन पिछले साल स्वामी विवेकानंद की समाधि स्थल कन्याकुमारी से कश्मीर तक कुल 145 दिनों तक लगातार पैदल चले और इस साल 30 जनवरी को कश्मीर के एतिहासिक लाल चौक पर राष्ट्रीय झंडा फहरा कर देश में नफरत की बीज बोने वालों को मोहब्बत और अमन चैन का पैगाम दिया। इस यात्रा में कुल 4081 किलोमीटर,12 राज्यों, 02 केंद्र शासित राज्य, 75 जिला और 76 लोक सभा क्षेत्रों से धूप, गर्मी, वर्षा या ठंडा का परवाह किए बिना विशाल जन समूह के समर्थन और सेवानिवृत सेना अध्यक्षों , फ़िल्मी और सामाजिक हस्तियों को साथ लेकर यात्रा को आम जनता के बीच सामाजिक समरसता का पैगाम दिया।मौके पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य केशर कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी ने भारत यात्रा देश के लोगों के लिए किया था, जो उस विचारधारा के खिलाफ खड़ा करना था जिन्होंने देश की नीव को खोखला कर रहे थे।देश में विरोधियों की आवाज़, संसद में चुने हुये जनप्रतिनिधियों से लेकर मीडिया को दबाने लगे थे। राहुल गांधी भारत यात्रा के दौरान लोंगो को जागृत करने में सफल रहे। बिहार प्रदेश कांग्रेस युवा के पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राहुल के क़दमों की स्पीड और शोर देश के विकास और मोहब्बत का पैगाम दिया।वे जन -नेता बन चुके हैं और अब इंडिया को राहुल की आवश्यकता है।सभा को प्रदेश प्रतिनिधि राम सागर पाण्डेय, उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, चकम लाल यादव, मो. नईम उद्दीन, मनोज कुमार मिश्र,तारनी ऋषि देव,सज्जन शर्मा इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल,प्रदेश युवा सचिव सुदीप कुमार सुमन,प्रो. संजीव झा,नरेश चंद अकेला फौजी जी,सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रदेश युवा महामंत्री मृणाल कामेश,जिला युवा ,सोशल मिडिया संयोजक आशीष कुमार, युवा उपाध्यक्ष सरफराज अहमद, लक्ष्मण मुखिया, विनोद ठाकुर,बाबुल सिंह दीपक कुमार साहू, अनिल कुमार मिस्त्री, संजय शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद चौधरी, भरत झा, राम शरण यादव, अमित कन्हैया,आशा देवी,संजय यादव अमीन, अनीता देवी,पिंकी देवी प्रो सहरोज आलम, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह (कहरा ), वीरेंद्र पासवान (नगर), नवीन शंकर झा (पटरघट ), प्रो.इम्तियाज़ अंजुम,(सिमरी बख्तियारपुर ), प्रशांत यादव(नवहट्टा) भरत नारायण झा (सत्तर), मो नज़मूल होदा, मजनू हैदर केश,कुंदन मुखिया( सतर ), गजेंद्र प्रसाद यादव (सलखुआ),सीताराम साह, रुपेश मिश्रा, अब्दुल बासित, शोभा कांत झा,टून टून शर्मा,रमेश मंडल, कामेश्वर साह, जग्रनाथ मुखिया, अख्तर सिद्दीकी,मो मोईन, सदाब आलम,मृत्युंजय सिंह,प्रदेश सेवादल सचिव ब्रज किशोर झा, डॉ फिरोज, मंगल झा, दीवाकांत गिरि,फुलेश्वर चौपाल, अजीत सरकार, बैधनाथ झा, भवेश कुमार यादव, जियाउद्दीन खान, गोपीचंद साहू, बेचन पासवान, राजा पासवान, पंकज पासवान, मंजूर आलम, पिंकू पासवान आदि शामिल थे।

Latest News

Tranding

© NetworldIndia. All Rights Reserved. Designed by Networld